दिल्ली में हमले की चेतावनी, पुलिस अलर्ट
अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को ताजा परामर्श जारी कर दिल्ली के कनाट प्लेस, ग्रेटर कैलाश और चाँदनी चौक जैसे स्थानों के बाजारों में संभावित आतंकवादी हमलों की चेतावनी दी है। ये स्थान आतंकवादी संगठनों के निशाने पर हैं।उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया कि चेतावनी को गंभीरतापूर्वक लिया जा रहा है और दिल्ली पुलिस को पूरी तौर पर अलर्ट रहने को कहा गया है।अमेरिका ने अपने ताजा चेतावनी संदेश (वार्डन मैसेज) में कहा कि इस बात के बढ़ते संकेत हैं कि आतंकवादी नई दिल्ली में हमलों की योजना बना रहे हैं। भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए प्राथमिक रूप से जारी किए इस ताजा परामर्श में कहा गया है कि इसमें 21 अप्रैल 2010 को जारी चेतावनी संदेश की सूचना को दोबारा जारी किया है और 16 अप्रैल 2010 की यात्रा चेतावनी में अतिरिक्त सूचना को जोड़ा गया है।परामर्श में बताया गया है कि चाँदनी चौक, कनाट प्लेस, ग्रेटर कैलाश, करोल बाग, महरौली और सरोजनी नगर जैसे स्थानों में स्थित बाजार आतंकवादी संगठनों के निशाना बन सकते हैं। इसमें अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि यदि वे अपने आसपास लवारिस सामान देखें तो फौरन ही उस इलाके से हट जाएँ तथा इसके बारे में अधिकारियों को सूचित करें।ब्रिटेन ने अपने परामर्श में कहा है कि इस वक्त इस बारे में बहुत अधिक संकेत मिले हैं कि आतंकवादी दिल्ली में हमले करने की योजना बना रहे हैं। ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय ने बताया कि आपको प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा चिंताओं के बारे में खासतौर पर सचेत रहना चाहिए।ऑस्ट्रेलिया ने भी परामर्श जारी कर कहा है कि विश्वस्त रिपोर्टों से यह संकेत मिले हैं कि आतंकवादी विदेशियों के आने-जाने के स्थानों सहित दिल्ली के बाजारों को निशाना बना सकते हैं। इस तरह के हमले 22 अप्रैल से किसी भी समय हो सकते हैं। इस परामर्श में आस्ट्रेलिया के लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे नयी दिल्ली स्थित सभी बाजारों में जाने से तब तक बचें जब तक कि अगला नोटिस जारी नहीं किया जाता है।इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक अपील जारी कर लोगों से सतर्क रहने और पुलिस के साथ पूरी तरह से सहयोग करने को कहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...