केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने बुधवार को साफ शब्दों में कहा कि प्लास्टिक उत्पाद जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं हैं और सरकार का ऐसे उत्पादों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है।
जयराम रमेश ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एसएस रामासुब्बू और नीरज शेखर के सवालों के जवाब में कहा कि अपने आप में प्लास्टिक मानव स्वास्थ्य के लिए कोई खतरा नहीं है और प्लास्टिक उत्पादों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना पर्यावरण हित में भी नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि कुछ दशक पूर्व वनों को बचाने के लिए सरकार ने प्लास्टिक उत्पादों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया था और अब इन पर पूरी तरह से रोक लगाना हितकारी नहीं है क्योंकि इस उद्योग में न केवल बड़े पैमाने पर लोग रोजगाररत हैं बल्कि यह अपने आप में मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा नहीं है।
रमेश ने कहा कि प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन की सख्त जरूरत है और प्लास्टिक को लेकर सभी समस्याएँ इसके कुप्रबंधन का परिणाम हैं जिसकी मुख्य रूप से जिम्मेदारी नगर पालिकाओं और उसके बाद नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे कुछ राज्यों और तिरुपति, वैष्णो देवी, द्वारकाधीश आदि तीर्थस्थलों पर प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है।
रमेश ने साथ ही बताया कि प्लास्टिक के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन दिए जाने की भी योजना है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...