भूख व आतंक के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
पुणे में जर्मन बेकरी पर आतंकी हमले को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने देश में भय, भूख और आतंकवाद के लिए केंद्र में सत्तारूढ़ कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
भाजपा की महिला शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को यहां कहा, 'कल पुणे में जो घटना हुई, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं और विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज अभी तत्काल पुणे रवाना हो रहे हैं।' उन्होंने इस बारे में कुछ और कहने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि अब जो भी कहना है, वह वे पुणे में ही कहेंगे।
उन्होंने कहा, 'जब भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती है, उस समय महंगाई और आतंकवाद चरम पर होता है। आज लोग भय, भूख और आंतकवाद से त्रस्त हैं।'
गडकरी ने कहा, 'भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें हिंदुस्तान का भविष्य बदलने की क्षमता है। हमारा प्रयास सामाजिक एवं आर्थिक समता स्थापित करना है।'
उन्होंने कहा, 'भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद एक महत्वपूर्ण कार्य राष्ट्रीय कार्यकारणी और पदाधिकारियों की घोषणा करने का है। हम इसमें 33 प्रतिशत महिलाओं का स्थान सुनिश्चित करेंगे। इसकी घोषणा मार्च के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी।'
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 'ज़ी न्यूज' चैनल के एडिटर सुधीर चौधरी और ' ज़ी बिजनस' चैनल के हेड समीर अहलू...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
यहूदियों के धर्मस्थल चबाड़ हाउस के पास जर्मन बेकरी में शनिवार को हुए बम विस्फोट में मृत 9 लोगों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
बिहार सरकार के कामकाज पर अंगुली उठाने वाले बिहार के मद्य-निषेध मंत्री जमशेद अशरफ को ब...
-
सरबजीत के रिहा न होने के 'दुख' के बीच पाकिस्तान की जेल में उम्रकैद की सजा काटने के बाद भारतीय सुरजीत सिंह गुरुवार सुबह वाघा बॉर्डर स...
-
रिकार्ड्स के मामले में सचिन तेंडुलकर भले ही महेंद्र सिंह धोनी से आगे हों लेकिन पिछले एक साल के दौरान दौलत कमाने में धोनी ने सचिन को बहुत प...