बिग बी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के ताज में एक और रत्न जड़ने जा रहा है। उन्हें अगले हफ्ते दुबई में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
अमिताभ को सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार आगामी नौ दिसम्बर को फिल्म समारोह के उद्घाटन के मौके पर प्रदान किया जाएगा।
इस फिल्म समारोह में रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रॉकेट सिंह-सेल्समैन ऑफ द ईयर’ का वर्ल्ड प्रीमियर भी होगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .