मोबाइल टेलीफोन के क्षेत्र में हो रहे तेज विस्तार के मद्देनजर समझा जाता है कि सरकार ने 11 अंक के सेल्युलर फोन नंबरों की दिशा में काम शुरू कर दिया है। फिलहाल मोबाइल के नंबर दस अंक में होते हैं। 11 अंक के मोबाइल नंबर के जरिये सरकार ज्यादा ग्राहकों को खपा सकेगी।
दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस तरह का प्रस्ताव है और एक समिति ने इसका सुझाव दिया है। हालाँकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, इसलिए ऑपरेटरों को किसी तरह के दिशा-निर्देश नहीं भेजे गए हैं।
दूरसंचार नियामक ट्राई के मुताबिक, अक्टूबर माह में देश में मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या में 1. 66 करोड़ का इजाफा हुआ, जिसके बाद देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 48.8 करोड़ हो गई है।
डाट के एक आंतरिक नोट के अनुसार, राष्ट्रीय नंबरिंग योजना 2003 को संशोधित किया जाएगा, जिससे मोबाइल सेवा में कुल अंक 11 हो जाएँ। इसके अंतर्गत मोबाइल नंबरों के शुरू में ‘9’ जोड़ा जाएगा।
हालाँकि, डाट के नोट में कहा गया है कि ऑपरेटर इस नई व्यवस्था के लिए एक जनवरी से तैयार हो जाएँ। लेकिन कुछ ऑपरेटर का कहना है कि वे इसके लिए इतनी जल्दी तैयार नहीं हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...