परीक्षा में फेल या पास करने की पुरानी व्यवस्था से इतर अब सीबीएसई की प्रस्तावित ग्रेडिंग प्रणाली में प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए छात्रों को कम से कम पाँच विषयों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
परीक्षा में 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र नहीं मिलेगा बल्कि उन्हें प्रदर्शन-पत्र मिलेगा, जिसमें उनके विषयवार ग्रेड दर्ज होंगे। सूत्रों ने बताया कि अंकपत्र या प्रमाण-पत्र में फेल या पास दर्ज नहीं होगा।
सीबीएसई के अध्यक्ष विनीत जोशी के नेतृत्व वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने नई प्रणाली का खाका तैयार कर लिया है। ग्रेड को ए1, ए2, ए3, बी1, बी2, सी1, सी2, सी3 और ई वर्ग में बाँटा गया है।
इसके तहत 95 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ए1 ग्रेड, 90 से 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को ए2, 80 से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ए3, 70 से 79 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बी1, 60 से 69 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बी2, 50 से 59 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सी1, 40 से 49 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सी2, 33 से 39 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सी3 और 32 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वालों छात्रों को ई ग्रेड प्रदान किया जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...