पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की नृशंस हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रही नलिनी और उसके पति मुरूगन को जल्दी ही इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की उपाधि मिलेगी।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक के पन्नीरसेल्वम ने बताया कि नलिनी ने एमसीए के अंतिम साल में बेहतर प्रदर्शन किया है और वह प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है। उसने सभी विषयों में अच्छे अंक हासिल किए हैं। उसका पति भी अंतिम सेमेस्टर में है। वह भी अच्छा कर रहा है और संभव है कि वह भी अपना पाठ्यक्रम जल्दी पूरा कर लेगा।
उन्होंने कहा कि नलिनी अपने साथ एमसीए कर रहे अन्य कैदियों में टॉपर है। वह पहली ऐसी कैदी होगी, जिसने एमसीए की उपाधि हासिल की है।
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपने कुलपति से आग्रह किया है कि वे स्वयं अपने हाथों से नलिनी को कारागार परिसर में उपाधि दें। वर्तमान में नलिनी और मुरूगन वेल्लोर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले कारागार में बंद हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...