बिहार में बुधवार से चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार की शाम 5वें दिन सरकार के साथ हुई एक सार्थक बातचीत के बाद समाप्त हो गई ।
सरकार ने जूनियर डॉक्टरों के मानदेय (स्टाइपन) बढ़ाने की मांग स्वीकार कर ली है तथा अन्य मांगों के लिए एक समिति का गठन करने का ऐलान किया है जो 15 अक्टूबर तक सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव तथा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के एक प्रतिनिधि मंडल की शाम को हुई बैठक में सरकार ने डॉक्टरों की लगभग सभी मांगों को मानते हुए डॉक्टरों से हड़ताल से वापस आने का अनुरोध किया जिसे संघ ने मानते हुए हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।
अधिकारी का कहना है कि सरकार ने जूनियर डौटरों के मानदेय को बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है तथा अन्य मांगों के लिए एक समिति का गठन करने की घोषणा की है। सरकार ने सभी मांगों को मानने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय लिया है।
इधर, जूनियर डॉक्टर संघ के धनंजय कुमार ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुए समझौते के बाद आज आधी रात के बाद सभी जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आएंगे। गौरतलब है कि बिहार के दो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार की शाम से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के कारण पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) एवं दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी, जिससे 42 लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की इस हड़ताल को अवैध भी घोषित कर दिया था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...