निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के प्रबंधन और पायलटों के बीच शनिवार देर रात समझौता हो गया। इसके साथ ही कंपनी में पिछले पाँच दिनों से जारी हड़ताल समाप्त हो गई।
सूत्रों के मुताबिक जेट प्रबंधन बर्खास्त पायलटों को वापस नौकरी पर लेने के लिए सहमत हो गया है। इस घोषणा के बाद जेट के पायलट काम पर लौट रहे हैं। इससे पहले जेट एयरवेज में गतिरोध खत्म करने के लिए प्रबंधकों और पायलट यूनियन (नेशनल एविएशन गिल्ड) के बीच वार्ता शुक्रवार को बिना ठोस नतीजे के खत्म हो गई थी।
मुख्य श्रमआयुक्त एसके मुखोपाध्याय की मध्यस्थता में जेट एयरवेज के प्रबंधकों और अपने दो साथियों को बर्खास्त करने के विरोध में सामूहिक अवकाश पर चले गए पायलटों के बीच बातचीत हुई थी, जिसका कोई नतीजा नहीं निकल सका था।
सूत्रों के अनुसार पिछले पाँच दिनों से जारी इस हड़ताल से करीब आठ सौ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
आर्थिक नगरी मुंबई भारी बारिश से तरबतर हो गई तथा इस मौसम में उसके समुद्री तटों को सबसे बड़े ज्वार का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियो...
-
बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में मुंबई में 9/11 को हुए हमले के मुख्य आरोपी अजम ल आमि र कसाब के कबूलनामे को अस्वीकार ...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
उड़ीसा विधानसभा में गुरुवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब सुबह मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास एक कोबरा साँप देखा गया और इस कारण राज्य विधानसभा की...
-
आज देश के शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं. बॉम्बे शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 231 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई...
-
आर्थिक नगरी मुंबई गुरुवार को भारी बारिश से तरबतर हो गई और कई स्थानों पर जलजमाव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ ा। हालाँकि बरसा...
-
सेवा निवृत शिक्षिका पंचा देवी(७५) के निधन पर श्राद्ध कर्म पश्चात बिहारी अतिथि सदन , नवगछिया में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान संतमत सत्सं...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...