रक्षामंत्री एके एंटनी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में भारत-पाक सीमा के निकट दर्जनों आतंकी शिविर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और जब तक ये शिविर मौजूद रहेंगे तब तक भारत की सुरक्षा को खतरा रहेगा।
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह द्वारा सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में कही गई बात के बारे में पूछे जाने पर एंटनी ने कहा कि जो कुछ प्रधानमंत्री ने कहा है मेरे पास उसमें जोड़ने के लिए कुछ नहीं है। मनमोहन ने कहा था कि भारत के पास इस बारे में पुख्ता सूचना है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन भारत में ताजा हमले करने की योजना बना रहे हैं।
अमृता अस्पताल में यहाँ आयोजित एक समारोह से इतर रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कुछ कहा है वह एक सत्य है क्योंकि पाकिस्तान में भारत-पाक सीमा पर आज भी दर्जनों आतंकी शिविर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी धरती पर सीमाई क्षेत्रों में जब तक आतंकी शिविर मौजूद हैं तब तक निश्चित तौर पर भारत के लिए एक खतरा है और यह सत्य है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
राजमाता गायत्री देवी के निधन के बाद जयपुर राजघराने की तमाम संपत्ति तीन हजार करोड़ के कितने टुकड़े होंगे अभी तय नहीं . वसीयत सामने आने से पहल...