सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुदासपुर सेक्टर में मंगलवार को 125 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की है, जो इस साल की सबसे बड़ी बरामदगी है।
बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) जागीरसिंह सरन ने बताया कि पाकिस्तानी तस्करों के मादक पदार्थ भारत भेजने के मंसूबे नाकाम करने के लिए सूचना के आधार पर विशेष चौकियाँ बनाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि आज तड़के सीमा पर लोगों की गतिविधि देखने के बाद जवानों ने उन्हें ललकारा, जिसके बाद पाकिस्तानी तस्कर पाकिस्तान की ओर से और खेप प्राप्त कर रहे भारतीय तस्कर भारत की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि तस्कर हेरोइन के एक-एक किलोग्राम के 25 पैकेट भी छोड़ गए।
सरन ने बताया कि इन तस्करों का देश की सीमा में हेरोइन की तस्करी करने का यह तीसरा प्रयास है। पाकिस्तानी तस्करों ने तस्करी के लिए सीमा पर जमीन में गड़ी पाइपों का इस्तेमाल किया गया।
इससे पहले 14 और 17 अगस्त को जवानों ने तस्करों के इसी प्रकार के प्रयास को विफल कर दिया था। इसमें आठ किलोग्राम हेरोइन समेत जानलेवा हथियार जब्त किए गए थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...