बद्रीनाथ की यात्रा पर गए करीब 12 हजार श्रद्धालु बीच रास्ते में ही फंस गए हैं. इन तीर्थयात्रियों का फिलहाल वहां से लौटना मुश्किल लग रहा है क्योंकि जिस रास्ते से इन्हें वापस आना था, वहां एक पुल नदी में बह गया है. बद्रीनाथ से 20 किलोमीटर दूर लामबगड़ में बना पुल बीती रात बादल फटने से नदी में बह गया।
बद्रीनाथ के पाँच हजार यात्री फँसे
जोशीमठ के आगे लामबगड़ के निकट भूस्खलन के कारण मार्ग टूटने और पुलिया बह जाने से बद्रीनाथ मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे लगभग पाँच हजार तीर्थ यात्री बीच में ही फँस गए हैं। भूस्खलन बादल फटने से हुआ।
सीमा सड़क संगठन के प्रभारी अधिकारी मेजर नरेश कुमार के अनुसार गत रात्रि लामबगड़ के ऊपर वन क्षेत्र में बादल फटने से स्थानीय नाले में अचानक आई बाढ़ के कारण बद्रीनाथ मार्ग जोशीमठ से लगभग 25 किमी आगे लामबगड़ के निकट लगभग 150 मीटर तक टूट गया है।
इसके साथ ही उसी स्थान पर बना डाट पुल भी बह गया है। मार्ग के अवरुद्ध हो जाने से बद्रीनाथ में लगभग तीन हजार और पाण्डुकेश्वर में ऊपर जाने वाले लगभग दो हजार यात्री फँस गए हैं।
उन्होंने बताया कि अगर मौसम ने साथ दिया तो सड़क को भारी नुकसान के बावजूद तीन दिन के अन्दर अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी मगर, सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने में दो माह से अधिक समय लग सकता है।
उन्होंने बताया कि उस स्थान पर नीचे लोहे के गर्डर और लकड़ी लगाकर पैदल चलने योग्य बना दिया गया है। बसें कम से कम दो माह से पहले इधर से नहीं गुजर पाएँगी, लेकिन यात्रियों को आरपार खड़ी बसों में अदला-बदली कर यात्रा शुरू करा दी जाएगी, लेकिन समस्या उन निजी वाहनों की होगी, जो बद्रीनाथ गए हैं।
सन 2004 में इसी स्थान के निकट इसी तरह सड़क टूट गई थी, जिसे ठीक करने में दो माह का समय लग गया था। उस समय विष्णु प्रयाग जलविद्युत परियोजना की सुरंग से ट्रैफिक पार कराया गया था, मगर इस बार सुरंग में पानी चल रहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...