माकपा के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु (96) की तबीयत में सुधार होने के बाद रविवार को यहाँ एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अपने घर लौट आए।
साल्ट लेक स्थित एएमआरआई हॉस्पिटल से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि बसु की तबीयत बेहतर हो रही है। उनके उपचार के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की रविवार सुबह बैठक हुई, जिसमें उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय किया गया।
इसमें कहा गया कि डॉक्टरों का दल उनकी हालत पर लगातार नजर रखेगा। सूत्रों का कहना है कि बसु को उनके आवास पर चौबीस घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। बीते रविवार साल्ट लेक स्थित अपने आवास पर अचेत हो जाने के बाद वयोवृद्ध नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...