भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को अंतत: घोषणा की कि जगदीश शेट्टार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह मौजूदा मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा का स्थान लेंगे। गडकरी ने यहां अपने आवास के बाहर पत्रकारों से कहा कि कर्नाटक के ताजा राजनीतिक हालात को देखते हुए गौड़ा ने उन्हें बताया है कि वह राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। गडकरी ने कहा, "कर्नाटक के भविष्य को देखते हुए हमने राज्य की बागडोर जगदीश शेट्टार को सौंपने का फैसला किया है।" शेट्टार फिलहाल राज्य सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं।
राज्य में जारी राजनीतिक संकट के बीच सदानंद गौड़ा शनिवार को दिल्ली आए, और उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अनंत कुमार जैसे पार्टी के केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात की। गडकरी से उनकी मुलाकात रविवार सुबह हुई। गडकरी ने कहा कि गौड़ा ने मुख्यमंत्री के तौर पर काफी अच्छा काम किया, और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की कोई शिकायत नहीं है। गडकरी ने बताया कि पार्टी नेता अरुण जेटली और राजनाथ सिह सोमवार को बेंगलुरू जाकर राज्य के पार्टी नेतृत्व से बात करेंगे। उसके बाद पार्टी विधायकों की बैठक होगी, जिसके बाद सदानंद गौड़ा और शेट्टार राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
गौड़ा की विदाई की वजह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. येदियुरप्पा की जिद को माना जा रहा है। हालांकि, बीजेपी आलाकमान के इस फैसले से एनडीए की अहम सहयोगी जेडी(यू) भी खुश नहीं दिख रही है। जेडी(यू) अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के चलते गौड़ा को सीएम पद से हटाया गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
न्यूजीलैंड के टोंगा तटीय इलाके में एक फेरी के दक्षिणी प्रशांत में डूब जाने के बाद से 33 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। बचावकर्मी सभी का पत...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने राज्यों में कांग्रेस में गुटबाजी को लगभग स्वीकारते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छी बात है। गांधी ने आज यहा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...