08 जुलाई, 2012

रूस में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़, 141 की मौत

रूस के दक्षिणी भाग क्रेसनोडर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई है। आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी क्रेसनोडर क्षेत्र में भयानक बाढ़ से काफी तबाही हुई है। बाढ़ की इस विभीषिका में अबतक मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है।
रूस में आई दशक की सबसे भयानक बाढ़ में क्रेसनोडर, गेलेंडजिक और नोवोरोसिस्क क्षेत्र के कई शहर और रिहायसी इलाके प्रभावित हुए हैं। शुरुआती रपटों में मरने वालों की संख्या 130 बताई गई थी। इस बाढ़ ने क्रेसनोडर से 87 किमी दूर 57 हजार आबादी वाले क्रिम्स्क कस्बे को भी अपनी चपेट में ले लिया है।
रूस के आंतरिक मंत्रालय ने बताया है कि बुरी तरह प्रभावित क्रिम्स्क कस्बे से पुलिस ने बचाव कार्य के दौरान डेड़ सौ बच्चों को बचाया है। रूसी मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "क्रिम्स्क में छह सौ पुलिसकर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं और उन्होंने कोई तीन सौ लोगों को बचाया है, जिनमें डेड़ सौ बच्चे भी शामिल हैं।"
क्रिम्स्क में शुक्रवार रात उस वक्त बाढ़ आई थी, जब ज्यादातर लोग सो चुके थे। क्रेसनोदर प्रांत के गर्वनर अलेक्जेंडर तकाचयोव ने नौ जुलाई को पीड़ितों के लिए शोक दिवस घोषित किया है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार