प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को नृत्य और अभिनय के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लखनऊ में लच्छू महाराज पुरस्कार से नवाजा गया।
उन्हें हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल प्रभाराव ने एक कार्यक्रम में मोमेंटो और 51 हजार रुपए के पुरस्कार से नवाजा। इस अवसर पर आशा पारेख ने कहा कि मैं गुजराती हूँ, लेकिन मेरा जन्म महाराष्ट्र में हुआ। लखनऊ से मेरा पुराना संबंध है।