01 अगस्त, 2009

निरुपमा राव ने संभाला कार्यभार


देश की नई विदेश सचिव निरुपमा राव ने शनिवार सुबह कार्यभार संभाल लिया। वह इस पद आसीन होने वाली दूसरी महिला है।

निरुपमा ने शिवशंकर मेनन का स्थान लिया है। उनसे पहले 2001 में चोकिला अय्यर पहली महिला थीं जिन्होंने विदेश सचिव पदभार संभाला था। वह भारतीय विदेश सेवा [आईएफएस] के 1973 बैच की टॉपर रहीं थी। वर्ष 2001 में उन्होंने विदेश मंत्रालय के पवक्ता के रूप में भी काम किया। इसके बाद उन्हे श्रीलंका और चीन में भारत का राजदूत बनाया गया।

अपने 36 वर्ष के करियर में राव ने कई अहम पदों पर काम किया। विदेश सचिव के रूप में उनका कार्यकाल दिसंबर, 2010 में खत्म होगा।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार