31 जुलाई, 2009

रेल अधिकारियों के खिलाफ मामले

वर्ष 2007 से जून 2007 तक 52 रेल अधिकारियों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के मामले दर्ज किए गए हैं।
राज्यसभा में शुक्रवार को रेल मंत्री ममता बनर्जी ने सपा के नंद किशोर यादव और भाजपा की कुसुम राय के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 18 मामलों में अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई है और 20 मामलों की जाँच की जा रही है।
बनर्जी ने बताया कि शेष 14 मामलों में कोई अनियमितता नहीं पाई जिसके बाद ये मामले बंद कर दिए गए हैं।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार