30 जुलाई, 2009

तृणमूल-माकपा कार्यकर्ता भिड़े

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24-परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
सूत्रों ने कहा कि मरने वाले की पहचान सरबर खान चौधरी के रूप में हुई है। चौधरी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि इस घटना में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, क्योंकि कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) राज कनोजिया ने बताया कि पुलिस दोनों समूहों को अलग-अलग करने की कोशिश कर रही थी कि भीड़ ने उन पर हमला कर दिया।
इसके बाद पुलिस को आत्म रक्षा में आँसू गैस के गोले छोड़ना पड़े और गोली चलाना पड़ी। यह घटना भनगर के निकट सतसहर गाँव के निकट की है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार