28 जुलाई, 2009

ताराकांत झा होंगे विधान परिषद के सभापति

भाजपा के वरीय नेता और विधान पार्षद ताराकांत झा विधान परिषद के सभापति होंगे। अभी तक कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रो.अरुण कुमार इस पद पर थे। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में जदयू और भाजपा के बीच इस बात पर सहमति बनी। बैठक में एजेंडे पर बात के बाद उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चर्चा की। श्री कुमार ने ताराकांत झा के नाम पर सहमति जता दी। हाल तक विधान परिषद में सत्ताधारी दल बहुमत में नहीं था। लेकिन आज की तारीख में भाजपा-जदयू के कुल 48 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के 18 तथा जदयू के 30 सदस्य हैं। परिषद में कुल 75 सदस्य होते हैं। फिलहाल 73 हैं।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार