अधिकारीयों को लगाई कड़ी फटकार
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मदरौनी में कोशी नदी के भीषण कटाव को देखा और महसूस किया की यहाँ तो भीषण कटाव है। पलक झपकते ही जमीं का भूभाग कट कर कोशी नदी में विलीन हो रहा है। कटाव बचाव कार्य में लगे घटियाँ और छोटे आकर के बोल्डर को भी देखा। मंत्री ने कार्यपालकअभियंता और बाढ़ नियंत्रण के एसडीओ को बुलाकर कड़ी फटकार भी लगाई तथा स्टीमेट दिखाने को कहा। स्टीमेट नहीं लाने पर जमकर ख़बर ली।