30 जुलाई, 2009

गिरावट के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार

देश के प्रमुख शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 15,169.23 पर खुला। सुबह 10.30 बजे यह 15,085.54 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को यह 15,173.46 पर बंद हुआ था।
‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' गिरावट के साथ 4513.50 पर खुला।
सुबह 10.30 बजे 4500.50 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को 'निफ्टी' 4513.50 पर बंद हुआ था।
फलतः भारतीय बाजारों में शुरुआत कुछ नरम दिखाई दे रही है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार