30 जुलाई, 2009

36 के हुए सोनू, मिलाया सिनसे से हाथ


बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक सोनू निगम का आज जन्मदिन है। वे 36 साल के हो गए हैं। सोनू ने अपने जन्मदिन से ठीक पहले अमेरिकी सॉफ्टवेयर और मीडिया कंपनी 'सिनसे' से हाथ मिलाया है।

सोनू अब 'सिनसे' के भागीदार बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय इंटरनेट का है और युवाओं की इसमें खास दिलचस्पी है। यही वजह है कि उन्होंने सिनसे से हाथ मिलाया है।

खूबसूरत आवाज के जादूगर मशहूर गायक सोनू निगम का जन्म फरीदाबाद में 30 जुलाई 1973 को हुआ था। सोनू ने अपना पहला गाना साढ़े तीन साल की उम्र में अपने पिता के साथ गाया था।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार